अनन्त घोष ब्यूरो
बदायूं। जनपद के थाना बिल्सी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गढ़ी में दो सांड़ों की आपसी भिड़ंत में घर के अंदर सो रही 54 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद से मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम गढ़ी निवासी 54 वर्षीय अकीना पत्नी अबरार देर रात खाना खाने के बाद अपने घर में चारपाई पर सो रही थीं। इसी दौरान गली में लड़ते हुए दो सांड़ आए और जोरदार टक्कर मारकर उनके घर की पक्की दीवार तोड़ते हुए भीतर घुस गए। लड़ते-लड़ते एक सांड़ का पैर चारपाई पर सो रही अकीना के सीने पर पड़ गया, जिससे वह गंभीर रूप से कुचलकर लहूलुहान हो गईं।
चीख-पुकार सुनकर परिजन दौड़े और आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए तत्काल हायर सेंटर बरेली रेफर कर दिया, लेकिन बरेली पहुंचते-पहुंचते उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।
Budaun Amarprabhat