Breaking News

कदम नगला-रैपुरा में कटान से दहशत, बांध पर भी खतरा

Spread the love

उसहैत। गंगा नदी का जलस्तर घटने के बावजूद कटान का कहर जारी है। कदम नगला, रैपुरा और भुण्डी में तेजी से हो रहे कटान से ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। कदम नगला में पंचायत भवन समेत करीब 10 पक्के मकान और लगभग 1200 बीघा कृषि भूमि नदी में समा चुकी है। कई ग्रामीण अपने मकानों को खुद तोड़कर निर्माण सामग्री सुरक्षित निकाल रहे हैं। भुण्डी में भी करीब 400 बीघा जमीन कटान की भेंट चढ़ चुकी है, जिससे उसहैत बांध को लेकर चिंता बढ़ी है। कानूनगो भगवान दास ने बताया कि एसडीएम विनोद कुमार सिंह ने बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सहसवान पुलिस ने मोबाइल झपटमारी का किया पर्दाफाश

Spread the loveसहसवान पुलिस ने मोबाइल झपटमारी का किया पर्दाफाश 2 शातिर गिरफ्तार; लूटा गया …