Breaking News

उसहैत में बाढ़ प्रभावित 4 गांवों के 356 परिवारों को दोबारा बांटी गई राहत सामग्री, विधायक पुत्र ने बढ़ाया मदद का हाथ

Spread the love

उसहैत। गंगा और कटरी क्षेत्र में बाढ़ की विभीषिका झेल रहे ग्रामीणों को राहत पहुंचाने के लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधि लगातार धरातल पर सक्रिय हैं। इसी क्रम में उसहैत क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित चार गांवों के 356 पीड़ित परिवारों को दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया की पहल पर दूसरी बार आवश्यक राहत सामग्री के पैकेट वितरित किए गए। राहत सामग्री का वितरण दातागंज के ब्लॉक प्रमुख एवं विधायक पुत्र अतेंद्र विक्रम सिंह उर्फ अंकित भैया द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में किया गया।
राहत सामग्री वितरण के दौरान ब्लॉक प्रमुख अतेंद्र विक्रम सिंह ने बाढ़ पीड़ितों को ढांढस बंधाया और उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि इस प्राकृतिक आपदा की कठिन घड़ी में उनका परिवार और संपूर्ण तहसील प्रशासन पीड़ित ग्रामीणों के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है। उन्होंने बताया कि विधायक राजीव कुमार सिंह के विशेष प्रयासों से क्षेत्र के ग्राम जटा, प्रेमी नगला, जसवंत नगला और ठकुरी नगला के सभी 356 चिन्हित परिवारों को यह दूसरी बार राहत पैकेज उपलब्ध कराया गया है, ताकि किसी भी परिवार को राशन या बुनियादी जरूरतों का संकट न झेलना पड़े।
इस दौरान ब्लॉक प्रमुख ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर बाढ़ से हुए नुकसान और उनकी अन्य स्थानीय समस्याओं की जानकारी ली तथा हरसंभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने आश्वस्त किया कि जब तक स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं हो जाती, तब तक राहत और बचाव कार्य निरंतर जारी रहेंगे।
इस अवसर पर दातागंज के उपजिलाधिकारी विनोद कुमार सिंह, खजुरापुख्ता के ग्राम प्रधान जबर सिंह कश्यप, राधेश्याम भास्कर, राजपाल सिंह, प्रदीप श्रीवास्तव सहित राजस्व विभाग के कानूनगो और क्षेत्रीय लेखपाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

दलित समाज की बेटियों ने पूर्व मंत्री आबिद रजा को बांधी राखी

Spread the loveरक्षाबंधन पर आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द का दिया संदेश बदायूं। रक्षाबंधन के …