Breaking News

शांति सिंह बनीं समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव

Spread the love

आसफपुर। समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए बरेली निवासी शांति सिंह को सर्वसम्मति से राष्ट्रीय महासचिव मनोनीत किया गया। महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा राजभर (भावना) ने उन्हें मनोनयन पत्र सौंपकर बधाई दी। नियुक्ति की खबर मिलते ही ग्रीन पार्क स्थित आवास पर पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं का पहुंचना शुरू हो गया। समर्थकों ने फूल-मालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर खुशी जताई। शांति सिंह ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और महिला संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी। पार्टी नेताओं ने उनके मनोनयन को संगठन के लिए महत्वपूर्ण बताया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के डॉ. मधुसूदन चक्रबर्ती की फिजिकल एजुकेशन एंड वैल बीइंग पाठ्य पुस्तक प्रकाशित

Spread the loveमुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन की फैकल्टी डॉ. …