Breaking News

निरोधात्मक कार्रवाई के बाद महिला की तबीयत बिगड़ी, मां-बेटे पर मुकदमा

Spread the love

बदायूं। थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के मीरा सराय में वाहन के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में निरोधात्मक कार्रवाई की। कार्रवाई के बाद एक पक्ष की महिला नीता उर्फ विनीता (44) की घर पर तबीयत बिगड़ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार मामले में मिली तहरीर के आधार पर नीता और उनके पुत्र अरुण सक्सेना के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूँ पुलिस का बड़ा एक्शन: स्कूल में चोरी करने वाले 2 शातिर चोर गिरफ्तार, रसोई का सामान बरामद

Spread the love​बदायूँ।जनपद में अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे …