Breaking News

सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को दी भावभीनी विदाई

Spread the love

बदायूं। रिजर्व पुलिस लाइन के सभागार में सोमवार को सेवानिवृत्ति विदाई समारोह आयोजित किया गया। अधिवर्षता आयु पूरी करने पर उपनिरीक्षक कप्तान सिंह, मुख्य आरक्षी दुर्योधन सिंह और एफएसएसओ पूरनलाल सोलंकी सेवानिवृत्त हुए। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. ह्रदेश कठेरिया ने तीनों पुलिसकर्मियों को शॉल ओढ़ाकर, पुष्पहार पहनाकर प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न भेंट किए। उन्होंने सेवाकाल के दौरान दी गई सेवाओं की सराहना करते हुए स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक इंद्रजीत सिंह समेत पुलिस लाइन के अधिकारी-कर्मचारी और सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के परिजन मौजूद रहे। सहकर्मियों ने भी उन्हें शुभकामनाएं देकर विदाई दी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

खेत की रखवाली करने गए किसान का पेड़ से लटका मिला शव, मचा कोहराम

Spread the loveबदायूं। उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव ननाखेड़ा में खेत पर फसल की रखवाली …