बिसौली। सोमवार को उप जिलाधिकारी प्रियंका गोयल ने तहसील में दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। इस दौरान कई शिकायतों का संबंधित विभागों के माध्यम से तत्काल निस्तारण कराया गया। एसडीएम ने फरियादियों की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता लोगों की समस्याओं का त्वरित और न्यायसंगत समाधान कराना है। सभी विभागीय अधिकारी प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें, ताकि फरियादियों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
Budaun Amarprabhat