Breaking News

अरिल नदी के पुनरुद्धार अभियान का शुभारंभ, 35 से 40 किमी क्षेत्र में होगा काम

Spread the love

सम्भल। ‘एक जनपद-पांच नदियां’ अभियान के तहत अरिल नदी के पुनरुद्धार कार्य का सोमवार को असालतपुर जारई से शुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल के निर्देशन में तहसील चंदौसी क्षेत्र के ग्राम अकरौली से रहोली तक करीब 35 से 40 किलोमीटर लंबी नदी के प्राकृतिक प्रवाह को सुचारू बनाने का कार्य शुरू हुआ। एसडीएम चंदौसी आशुतोष तिवारी के नेतृत्व में राजस्व विभाग की निगरानी में जेसीबी से नदी की खुदाई और प्रवाह में आए अवरोध हटाए जा रहे हैं। एसडीएम ने बताया कि अभियान का उद्देश्य नदी की जलधारण क्षमता बढ़ाना और जल संरक्षण को बढ़ावा देना है। वर्धमार व महिष्मति नदियों के पुनरुद्धार कार्य में भी प्रगति जारी है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

दो सांड़ों की लड़ाई में चारपाई पर सो रही महिला की दर्दनाक मौत, दीवार तोड़कर घर में घुसे थे जानवर

Spread the loveअनन्त घोष ब्यूरो बदायूं। जनपद के थाना बिल्सी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गढ़ी में …