पीलीभीत। जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह और पुलिस अधीक्षक सुर्कीति माधव ने सोमवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने किशोर, महिला समेत अन्य बैरकों और अस्पताल का जायजा लिया। अस्पताल में बंदियों से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और चिकित्सक को बीमार बंदियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैरकों में बंदियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी लेकर संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए। डीएम ने बंदियों से भोजन की गुणवत्ता के बारे में भी जानकारी ली। जेल अधीक्षक को मानकों के अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध कराने और साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक, जेलर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Budaun Amarprabhat