Breaking News

बिल्सी क्षेत्र से महिला लापता, पति की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज

Spread the love

बदायूं। बिल्सी थाना क्षेत्र के अंबियापुर गांव से एक महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। पति की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है। अंबियापुर निवासी विपिन पुत्र सुरेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पत्नी सुमन घर पर अकेली थी। वह काम के सिलसिले में बाहर गया था। वापस लौटने पर पत्नी घर पर नहीं मिली। आसपास और रिश्तेदारी में तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। पुलिस ने महिला की तलाश शुरू कर दी है और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सेफ फ्यूचर अभियान में 55 स्कूली वाहन चेक, दो सीज और पांच के चालान

Spread the loveबदायूं। सेफ फ्यूचर अभियान के तहत बुधवार को परिवहन विभाग की टीमों ने …