Breaking News

एसएसपी अंकिता शर्मा ने 17 पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले

Spread the love

बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने जनपद की पुलिस व्यवस्था में प्रशासनिक आवश्यकता के तहत 17 निरीक्षक एवं उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण किए हैं। जारी आदेश के अनुसार सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं।

आदेश के तहत निरीक्षक प्रवीण कुमार को प्रभारी निरीक्षक उझानी से पुलिस लाइन, निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक उझानी तथा निरीक्षक संजय कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली से पुलिस लाइन भेजा गया है। निरीक्षक माधो सिंह बिष्ट को अलापुर से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बनाया गया है। उपनिरीक्षक सनी चौधरी को चौकी कस्बा थाना इस्लामनगर से थानाध्यक्ष अलापुर की जिम्मेदारी दी गई है।

निरीक्षक देवपाल सिंह दातागंज से गैर जनपद स्थानांतरण के फलस्वरूप पुलिस लाइन, जबकि निरीक्षक ऋषिपाल सिंह उघैती से प्रभारी निरीक्षक दातागंज किए गए हैं। उपनिरीक्षक उदयवीर सिंह को एएचटीयू से थानाध्यक्ष उघैती तथा निरीक्षक विदेश कुमार शर्मा को मुजरिया से थानाध्यक्ष एएचटीयू बनाया गया है। उपनिरीक्षक नीरज कुमार को चौकी शेखपुर, थाना सिविल लाइन से थानाध्यक्ष मुजरिया की जिम्मेदारी मिली है।

इसके अलावा निरीक्षक कमलेश कुमार मिश्रा को बिसौली से पुलिस लाइन, निरीक्षक सर्वेंद्र कुमार शर्मा को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक बिसौली, निरीक्षक सुभाष कुमार को फैजगंज बेहटा से पुलिस लाइन, उपनिरीक्षक कपिल कुमार को सर्विलांस सेल से थानाध्यक्ष फैजगंज बेहटा, निरीक्षक अरिहंत कुमार सिद्धार्थ को पुलिस लाइन से प्रभारी सर्विलांस सेल, उपनिरीक्षक सुमित कुमार शर्मा को जरीफनगर से पुलिस लाइन तथा निरीक्षक बाबूराम गौतम को अपराध शाखा से प्रभारी निरीक्षक जरीफनगर बनाया गया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बंदरों के हमले में तीन ग्रामीण घायल

Spread the loveबिल्सी। तहसील क्षेत्र के खैरी गांव में मंगलवार सुबह बंदरों के हमले से …