बदायूं। थाना बिनावर क्षेत्र के ग्राम पंचायत पुठी सराय में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गांव में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। जन्माष्टमी के मौके पर ग्रामीणों द्वारा राधा-कृष्ण समेत विभिन्न धार्मिक झांकियों की यात्रा निकाली गई। झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और क्षेत्रवासी मौजूद रहे तथा भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। कार्यक्रम में हरिओम माथुर, ग्राम प्रधान पति वीर सिंह, धीरेन्द्र सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, मधुर सिंह, राहुल राघव, मुकेश सक्सेना, विजेंद्र पाल, मुन्ने दिवाकर समेत बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासी शामिल हुए। ग्रामीणों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया
Budaun Amarprabhat