Breaking News

एसकेबी इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस

Spread the love

उघैती। रियोनाई स्थित एसकेबी इंटर कॉलेज में शनिवार को शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महेश चंद्र सक्सेना ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विद्यार्थियों ने स्वागत गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कक्षा नौवीं और दसवीं के विद्यार्थियों ने शिक्षकों की भूमिका निभाते हुए जूनियर और प्राइमरी कक्षाओं में शिक्षण कार्य किया। डायरेक्टर शेखर सक्सेना ने विद्यार्थियों को अनुशासन और समय के महत्व के बारे में बताया। एमडी आशीष सक्सेना और चेयरमैन महेश चंद्र सक्सेना ने भी विचार रखे। बच्चों ने शिक्षकों को कार्ड और उपहार भेंट किए। इस दौरान प्रधानाचार्य शिल्पी सक्सेना सहित शिक्षक मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पर्वों के दौरान सुरक्षित रेल यात्रा के लिए यात्रियों से सहयोग की अपील

Spread the loveबरेली, 28 अगस्त। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल ने आगामी पर्वों के दौरान …