ग्रेटर नोएडा। शिक्षक दिवस एवं कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर साधना चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से ग्रेटर नोएडा सेक्टर-1 स्थित सुपरटेक हनुमान मंदिर में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष, कवयित्री एवं समाजसेविका साधना शर्मा ‘सरगम’ के सान्निध्य में हुआ।
इस दौरान ट्रस्ट की पदाधिकारी लवली शर्मा, शिल्पा शर्मा, अनुराधा त्रिपाठी, कृष्णा शर्मा सहित अन्य सदस्यों के सहयोग से जरूरतमंद लोगों को भोजन, फल, कपड़े और दैनिक उपयोग की वस्तुओं का वितरण किया गया। कार्यक्रम में केला, सेब, बिस्किट, साड़ी, सूट, टी-शर्ट, पैंट, बर्तन सहित अन्य सामग्री वितरित की गई।
इस अवसर पर साधना शर्मा ने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता करना ही सच्ची मानव सेवा है। उन्होंने कहा कि सेवा के लिए किसी बड़े अवसर का इंतजार नहीं करना चाहिए, बल्कि जहां जरूरत हो, वहां अपनी सामर्थ्य के अनुसार मदद का हाथ बढ़ाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि किसी जरूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान लाना ही सबसे बड़ी कमाई है। मानव सेवा के माध्यम से समाज में आपसी सहयोग और इंसानियत की भावना को मजबूत किया जा सकता है।
Budaun Amarprabhat