अनुशासन पहली प्राथमिकता, अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश
बिसौली। नवागत पुलिस इंस्पेक्टर सर्वेंद्र कुमार शर्मा ने रविवार को कोतवाली परिसर में अधीनस्थ पुलिसकर्मियों के साथ बैठक कर अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं। उन्होंने कहा कि पुलिसिंग में अनुशासन उनकी पहली प्राथमिकता है। अपराध और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बीट कांस्टेबल को पुलिसिंग की अहम कड़ी बताते हुए बीट व्यवस्था मजबूत करने पर जोर दिया। इंस्पेक्टर ने थाने पहुंचने वाले फरियादियों से सम्मानजनक व्यवहार और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से सुनकर नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा। बैठक में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
Budaun Amarprabhat