बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जनपद में अपराध नियंत्रण और अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 15 वांछित व वारंटी अभियुक्तों तथा शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में 4 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
अभियान के तहत थाना जरीफनगर पुलिस ने अलग-अलग मुकदमों और कोर्ट से जारी गैर-जमानती वारंट के आधार पर 10 वारंटियों—लक्ष्मण, मोरपाल, तेजपाल, कमल सिंह, देवकरन, राजवीर, अनिल, महीपाल, हुकम सिंह और सुनील को उनके घरों से गिरफ्तार किया। वहीं, थाना फैजगंज बेहटा पुलिस ने वर्ष 2012 के एनबीडब्ल्यू मामले में वांछित चल रहे दो वारंटी भूपाल और मुकेश (निवासी डरैला) को दबोचा।
इसके अतिरिक्त, थाना उझानी पुलिस ने धारा 344 सीआरपीसी से जुड़े वारंटी श्याम सुंदर को पकड़ा, जबकि थाना कादरचौक पुलिस ने बीएनएस की गंभीर धाराओं में वांछित राजेंद्र (निवासी ततारपुर) को गिरफ्तार किया। थाना उघैती पुलिस ने एससी/एसटी एक्ट समेत कई धाराओं के वारंटी भूरे को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।
उधर, कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर थाना बिसौली पुलिस ने ग्राम पृथ्वीपुर से जयवीर, सत्यपाल, रामवीर और सुरेश को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत पाबंद कर एसडीएम बिसौली के समक्ष पेश किया। पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा है।
Budaun Amarprabhat