Breaking News

पुलिस ने पानी की टंकी से बैटरा चोरी करने वाले 3 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद

Spread the love

बिल्सी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी बिल्सी के नेतृत्व में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बिल्सी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सरकारी पानी की टंकी से बैटरा चोरी करने के मामले में संभल जनपद के तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
वादी बिजेंद्र पाल (निवासी ग्राम खौंसारा, थाना बिल्सी) ने 6 सितंबर को सरकारी पानी की टंकी से सोलर पैनल के दो बैटरे व फ्यूज चोरी होने के संबंध में अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा (मु0अ0सं0 382/2026 धारा 305 बीएनएस) दर्ज कराया था।
विवेचना के दौरान 7 सितंबर को उपनिरीक्षक अशोक कुमार, उपनिरीक्षक संजीव कुमार व पुलिस टीम ने गिरधरपुर मार्ग स्थित यात्री शेड के पास से प्रमोद कुमार, दीपक और कुमर पाल (तीनों निवासी ग्राम रामनगर उर्फ कनुआ नगला, थाना धनारी, जनपद सम्भल) को दबोच लिया। अभियुक्तों के पास से एक अदद ईस्टमैन बैटरा, प्लास, लोहे की डाई, 1320 रुपये नकद और एक मोटरसाइकिल (एमवी एक्ट 207 में सीज) बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गई।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पानी की टंकी फिटिंग का काम करते हैं। लालच में आकर उन्होंने 4 सितंबर (जन्माष्टमी की रात) खौंसारा में पानी की टंकी से दो बैटरे चोरी किए थे। एक बैटरा राहगीर को 3 हजार में बेचकर पैसे बांट लिए थे, जबकि दूसरा बैटरा बारिश के कारण झाड़ियों में छिपा दिया था, जिसे वे बेचने ले जा रहे थे। पुलिस ने तीनों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

गुरुओं का सम्मान करना रही भारतीय संस्कृति की महान परंपरा : संजीव

Spread the loveबदायूं : स्काउट भवन एवं प्रशिक्षण केंद्र पर शिक्षक दिवस पर आयोजित सम्मान …