Breaking News

कौशांबी हादसे के बाद बिल्सी में पटाखा गोदामों का निरीक्षण सीओ और कोतवाल ने पुलिस बल के साथ लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

Spread the love

बिल्सी/बदायूं। कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट के बाद बदायूं प्रशासन ने भी आतिशबाजी के भंडारण और बिक्री को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। इसी क्रम में सोमवार को बिल्सी में पुलिस अधिकारियों ने पटाखा गोदामों और बिक्री स्थलों का निरीक्षण किया।
सीओ बिल्सी आलोक सिद्धू और कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ नगर में संचालित आतिशबाजी से जुड़े प्रतिष्ठानों का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने पटाखों के स्टॉक के साथ संबंधित रजिस्टरों की भी जांच की और निर्धारित मात्रा के अनुसार ही आतिशबाजी का भंडारण किए जाने की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान गोदामों में आग से बचाव के इंतजामों को भी देखा गया। अधिकारियों ने अग्निशमन उपकरण, बालू-पानी की व्यवस्था और आपात स्थिति में निकासी के रास्तों की स्थिति की जानकारी ली।
सीओ बिल्सी ने संचालकों को लाइसेंस में निर्धारित शर्तों और सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आतिशबाजी के भंडारण में किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर इस तरह का निरीक्षण आगे भी जारी रहेगा। अधिकारियों ने लोगों से भी आतिशबाजी का प्रयोग करते समय सावधानी बरतने की अपील की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

छह माह से जलभराव की समस्या, गंदे पानी के बीच आवागमन को मजबूर लोग

Spread the loveठाकुर चौक से होली चौक तक नाला निर्माण पूरा न होने से राहगीरों …