Breaking News

नए अत्याधुनिक साइबर क्राइम थाने का उद्घाटन, डिजिटल फ्रॉड पर लगेगी नकेल

Spread the love

बदायूँ। जनपद में बढ़ते ऑनलाइन अपराधों और डिजिटल फ्रॉड पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से चित्रांश नगर में नए अत्याधुनिक साइबर क्राइम पुलिस थाने की शुरुआत की गई है। इस नए थाने का उद्घाटन मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर किया।
उद्घाटन के अवसर पर एसएसपी अंकिता शर्मा ने कहा कि आज के डिजिटल युग में साइबर अपराध एक गंभीर चुनौती बनकर उभरा है। यह नया थाना न केवल साइबर अपराधियों पर नकेल कसने में सक्षम होगा, बल्कि आम नागरिकों को सतर्क कर उनके डिजिटल स्पेस को भी सुरक्षित बनाएगा।
नया साइबर थाना अत्याधुनिक फॉरेंसिक टूल्स, डेटा एनालिटिक्स सॉफ्टवेयर और उन्नत तकनीकी उपकरणों से पूरी तरह सुसज्जित है। यहां विशेष रूप से प्रशिक्षित पुलिसकर्मियों और साइबर विशेषज्ञों की टीम तैनात की गई है, जो ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी, सोशल मीडिया हैकिंग और डेटा चोरी जैसे गंभीर मामलों का त्वरित व वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण करेगी। आम नागरिक अब सीधे थाने में शिकायत दर्ज करा सकेंगे। इसके अलावा यह थाना राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल तथा हेल्पलाइन नंबर 1930 के साथ 24 घंटे मिलकर कार्य करेगा।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया, सहायक पुलिस अधीक्षक/सीओ नगर सुमेध मिलिंद जाधव, प्रतिसार निरीक्षक इंद्रजीत सिंह, प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम विनोद कुमार वर्धन, सिविल लाइन प्रभारी हरेन्द्र सिंह, कोतवाली प्रभारी माधो सिंह बिष्ट तथा महिला थाना प्रभारी ज्योति सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

जिला कारागार में 11 बच्चे माताओं के साथ रह रहे, स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाओं पर दिया जोर

Spread the loveमहिला बंदियों के घरों पर रह रहे बच्चों को भी सुरक्षित बचपन योजना …