Breaking News

13 नवंबर से गूंजेगा जय श्रीराम का उद्घोष, समाज कल्याण आदर्श रामलीला का होगा भव्य शुभारंभ

Spread the love

बगरैन। धार्मिक आस्था, सनातन परंपरा और भारतीय संस्कृति को सहेजने के संकल्प के साथ ग्राम पेपल में 13 नवंबर से ‘समाज कल्याण आदर्श रामलीला’ का भव्य मंचन शुरू होने जा रहा है। इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर ग्रामीणों और आसपास के क्षेत्र में भारी उत्साह व भक्तिमय माहौल बना हुआ है।
रामलीला कमेटी के अध्यक्ष दुष्यंत सिंह रघुवंशी ने आयोजन की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि रामलीला हमारी सांस्कृतिक चेतना की रीढ़ है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जीवन प्रत्येक व्यक्ति को सत्य, निष्ठा, त्याग और कर्तव्यपरायणता की राह दिखाता है। इस आयोजन का मुख्य ध्येय प्रभु श्रीराम के उच्च आदर्शों, मर्यादा और सनातन धर्म के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है, जिससे समाज में प्रेम, सद्भाव और आपसी भाईचारे की भावना सुदृढ़ हो सके।
अध्यक्ष ने आगे कहा कि आज के आधुनिक दौर में हमारी युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों, संस्कारों और गौरवशाली इतिहास से परिचित कराना बेहद जरूरी है। मंचन के माध्यम से लोग भगवान राम की पावन लीलाओं को करीब से देखकर जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की सीख ले सकेंगे।
13 नवंबर से प्रारंभ होने वाले इस भव्य मंचन को लेकर कलाकारों ने तैयारियां तेज कर दी हैं, वहीं क्षेत्र के श्रद्धालुओं में भी अपार उत्सुकता है। पूरे गांव को भक्ति के रंग में रंगने की रूपरेखा तैयार कर ली गई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कक्षा 12 की छात्रा शशि शाक्य बनीं एक दिन की थानाध्यक्ष

Spread the loveमिशन शक्ति फेज 6.0 के तहत छात्रा ने सुनीं जनशिकायतें, पुलिस कार्यप्रणाली की …