Breaking News

ट्रैक्टर की टक्कर से ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल, बदायूं रेफर

Spread the love

कादरचौक (बदायूं)। थाना कादरचौक क्षेत्र में गंगपुर रोड पर ट्रैक्टर और ई-रिक्शा के बीच टक्कर हो गई। हादसे में ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ई-रिक्शा चालक बदायूं की तरफ से कादरगंज रोड की ओर जा रहा था। इसी दौरान गंगपुर रोड पर एक ट्रैक्टर चालक ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना थाना कादरचौक पुलिस को दी गई। घायल चालक को उपचार के लिए बदायूं रेफर कर दिया गया है। हादसे के संबंध में पुलिस को सूचना दिए जाने की जानकारी मिली है। दुर्घटना के कारणों और अन्य तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बहजोई में उर्वरक वितरण केंद्रों का औचक निरीक्षण, किसानों से लिया फीडबैक

Spread the loveबहजोई (सम्भल)। जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट …