Breaking News

आसफपुर में पीआरडी जवानों की मासिक परेड संपन्न, दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

Spread the love

अनन्त घोष ब्यूरो
आसफपुर। स्थानीय खंड विकास कार्यालय परिसर में प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों की मासिक परेड का विधिवत आयोजन किया गया। इस परेड का नेतृत्व युवा कल्याण अधिकारी एवं प्रांतीय रक्षक दल के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी हिम्मत सिंह ने किया। परेड के दौरान सभी जवानों ने पूरे अनुशासन और गरिमा के साथ मार्च पास्ट किया।
मासिक परेड के उपरांत युवा कल्याण अधिकारी हिम्मत सिंह ने उपस्थित जवानों को संबोधित करते हुए विभागीय कार्यों व सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने जवानों को अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने, अनुशासन बनाए रखने और समयबद्धता पर विशेष जोर देने को कहा। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था और विभिन्न सार्वजनिक आयोजनों में पीआरडी जवानों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रहती है, इसलिए सभी को सदैव सजग और तत्पर रहना चाहिए।
इस मासिक परेड में विकास खंड आसफपुर क्षेत्र के विभिन्न गांवों के जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसमें गांव कोरेरा से पीआरडी जवान छत्रपाल सिंह सहित मलखानपुर से रमेश दिवाकर, ऋषि पाल सिंह, प्रेम पाल सिंह, सुभाष मौर्य, रूप सिंह, अजय पाल सिंह यादव, सतीश, मदन लाल, रामवीर सिंह, जगत पाल सिंह यादव, राजाराम भारती एवं कृपाल सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर युवा कल्याण अधिकारी हिम्मत सिंह ने जवानों के अनुशासन और चुस्त-दुरुस्त प्रदर्शन की सराहना की तथा नियमित अभ्यास जारी रखने का आह्वान किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मेसर्स सत्या ट्रेडर्स’ का भव्य उद्घाटन

Spread the loveबिसौली। ‘मेसर्स सत्या ट्रेडर्स’ का भव्य उद्घाटन समारोह अत्यंत हर्षोल्लास के साथ संपन्न …