Breaking News

सांसद धर्मेंद्र यादव ने शोकाकुल परिवार से मिलकर जताई संवेदना

Spread the love

अयोध्या। समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव गुरुवार को पडरंगा मंडी स्थित विपिन यादव के आवास पर पहुंचे। उन्होंने विपिन यादव के पिता स्व. दानबहादुर यादव के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।

सांसद ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष जय सिंह यादव, पूर्व सांसद नंद किशोर यादव, पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी उर्फ रुश्दी मियां, मोहम्मद अली, विनोद लोधी, डॉ. पुष्कर यादव, बलराम यादव, अनूप सिंह, आनंद कुमार रावत, राजेश यादव, इरफान अहमद, फूलचंद, सरवन यादव और हरिश्चंद्र यादव सहित पार्टी कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मिशन शक्ति के तहत यूपीएस कन्या दातागंज की छात्राओं ने किया एसबीआई शाखा का शैक्षिक भ्रमण

Spread the loveदातागंज, बदायूँ। मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत यूपीएस कन्या दातागंज की छात्राओं ने …