Breaking News

अलापुर पुलिस ने तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

Spread the love

बदायूं। पुलिस के अनुसार, वांछित और वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अलापुर थाना पुलिस ने शुक्रवार को तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान शाहनूर निवासी मोहल्ला खेड़ा, दयाशंकर निवासी वार्ड नंबर एक और वकील अहमद निवासी वार्ड नंबर 12, कस्बा अलापुर के रूप में की है। पुलिस के मुताबिक, तीनों अलग-अलग मामलों में वारंटी थे।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

इंडोनेशिया में वैश्विक मंच पर चमके भारतीय शिक्षक 10वीं रीजनल कॉन्फ्रेंस में मान बढ़ाकर स्वदेश लौटे

Spread the loveबिसौली। इंडोनेशिया के जकार्ता स्थित होटल शांगरी-ला में आयोजित ‘एजुकेशन इंटरनेशनल एशिया पैसिफिक’ …