Breaking News

उसहैत पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मामले में दो वांछित आरोपी गिरफ्तार किए

Spread the love

बदायूं। पुलिस के अनुसार, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत उसहैत थाना पुलिस ने शुक्रवार को पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में दर्ज मुकदमे में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास निवासी ग्राम बगौरा, थाना हजरतपुर और राजू निवासी वार्ड नंबर दो, कस्बा उसावां के रूप में की है। दोनों आरोपी मुकदमा संख्या 182/2026 में वांछित थे।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

लंबी बीमारी से विवाहिता की मौत, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना

Spread the loveप्रेम विवाह के करीब दस साल बाद हुई घटना, मौत का कारण जानने …