आसफपुर। स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान में दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत आयोजित चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार देर शाम सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। यह प्रशिक्षण “विजिनिंग ट्रेनिंग – 3 (ई सी मेम्बर)” विषय पर आधारित था, जो 21 अक्टूबर से 24 अक्टूबर 2026 तक संस्थान में सुचारू रूप से संचालित किया गया।
पूरा कार्यक्रम संस्थान के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार वर्मा, प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी हरीश उपाध्याय और प्रशिक्षण प्रदर्शक वीर पाल सिंह के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण के दौरान मुख्य प्रशिक्षक अर्चना सक्सेना और हेमलता राजपूत ने उपस्थित सभी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को उनके दायित्वों, संगठन संचालन और नेतृत्व क्षमता से जुड़ी महत्वपूर्ण व विस्तृत जानकारियां दीं।
कार्यक्रम के समापन सत्र में संस्थान के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार वर्मा ने प्रशिक्षण में शामिल सभी महिलाओं को एक-एक प्रमाण पत्र और एक-एक बैग भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने के लिए प्रेरित किया।
इस चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण में विकास खंड बिसौली क्षेत्र से आईं ममता देवी, विजय कुमारी, जावित्री, वंदना, नीलम देवी, विजय लक्ष्मी, सरोज वर्मा, कमलेश, इब्राना बेगम, जैनब बेगम, नेहा बी, कामना, रुचि यादव, रचना, बविता देवी, नीतू राघव, शरमीला बेगम, सुषमा, अमीना, राधा, सपना, संतोष और शशि बाला आदि ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थान के आकाश कुमार, साहिल यादव, राम गोपाल कश्यप और बीरेंद्र कश्यप का विशेष सहयोग रहा।
Budaun Amarprabhat