Breaking News

उघैती थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह समेत पांच उपनिरीक्षक बने इंस्पेक्टर

Spread the love

बदायूं। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय की ओर से उपनिरीक्षक (दरोगा) से निरीक्षक पद पर पदोन्नति की सूची जारी की गई है। इसमें बदायूं जनपद में तैनात पांच उपनिरीक्षकों को निरीक्षक पद पर पदोन्नति मिली है।

पदोन्नति पाने वालों में थाना उघैती के थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह के अलावा अश्वनी कुमार, कैलाश चन्द्र, नीरज कुमार और धर्मेन्द्र सिंह शामिल हैं। पुलिस महानिदेशक से अनुमोदित सूची के अनुसार, सभी पदोन्नत पुलिसकर्मी फिलहाल बदायूं जनपद में ही कार्यभार ग्रहण करेंगे।

आदेश के मुताबिक, पदोन्नति के बाद कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से सभी अधिकारी दो वर्ष की परिवीक्षा अवधि में रहेंगे। एक साथ पांच उपनिरीक्षकों को निरीक्षक पद पर पदोन्नति मिलने से पुलिस विभाग में खुशी का माहौल है। सहकर्मियों और शुभचिंतकों ने सभी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डेंगू और मलेरिया के बढ़ते प्रकोप को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, पिपरिया गांव में लगा दो दिवसीय शिविर

Spread the loveआसफपुर। मौसम में हो रहे बदलाव के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में डेंगू, …