बिसौली। लोकतंत्र को मजबूत करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मतदाता पुनरीक्षण कार्य का उपजिलाधिकारी प्रियंका गोयल द्वारा नगर के विभिन्न मतदान केंद्रों (बूथों) का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं और बीएलओ के कार्यों की समीक्षा की गई।
शनिवार को निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने बूथों पर मौजूद रजिस्टर, आवेदन फार्म फार्म-6, 7 और 8 और बीएलओ की उपस्थिति की बारीकी से जांच की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके नए युवाओं और छूटे हुए पात्र नागरिकों के नाम प्राथमिकता के आधार पर सूची में जोड़े जाएं। एसडीएम प्रियंका गोयल ने कहा कि लोकतंत्र की सबसे पहली और मजबूत कड़ी हमारा मतदाता है। कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से न छूटे और किसी भी अयोग्य व्यक्ति का नाम सूची में न रहे, यही हमारी प्राथमिकता है। कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम जनमानस से अपील की कि वे अपने बूथ पर जाकर मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांचें। इस दौरान सुपरवाइजर संदीप कुमार, बीएलओ राधेश्याम भारती, यासमीन, रश्मि, अंजू रानी आदि प्रमुखता से उपस्थित रहे।
Budaun Amarprabhat