Breaking News

27 अक्टूबर को पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज बदायूं में आयोजित किया

Spread the love

27 अक्टूबर को पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज बदायूं में आयोजित किया जाएगा राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का जनपद स्तरीय कार्यक्रम

32 वी जनपदीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2026 उत्तर प्रदेश पश्चिम राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग इंडियन साइंस कम्युनिकेशन समिति लखनऊ के तत्वाधान में, जिला विद्यालय निरीक्षक श्री लालजी यादव के आदेश अनुसार बदायूं जनपद का कार्यक्रम पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज बदायूं के सभागार में दिनांक 27 अक्टूबर 2026 को पूर्वाह्न 10:00 बजे से संपन्न होगा। टिकाऊपन के लिए विज्ञान एवं नवाचार विषय पर विद्यार्थियों द्वारा तैयार प्रोजेक्ट का प्रदर्शन किया जाएगा।
यह जानकारी देते हुए जिला विज्ञान क्लब बदायूं के समन्वयक विवेक जौहरी ने बताया कि जनपद बदायूं में कुल 65 पंजीकरण हुएथे, सभी पंजीकृत प्रतिभागी अपने चार्ट, मॉडल ,प्रोजेक्ट फाइल, लॉग बुक आदि को लेकर अपनी गाइड शिक्षक के साथ उक्त कार्यक्रम में प्रतिभाग करें। सभी प्रतिभागियों को विभाग की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा और चयनित प्रतिभागियों को प्रदेश स्तर के लिए भेजा जाएगा। जो
प्रतिभागी प्रदेश स्तर पर चयनित हो जाते हैं उनको राष्ट्रीय स्तर पर महामहिम राष्ट्रपति अथवा अन्य लब्ध प्रतिष्ठित व्यक्तित्व के धनी के द्वारा सम्मानित व पुरस्कृत किया जाता है।
इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक श्री लालजी यादव ने समस्त शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्य को निर्देशित करते हुए उक्त पंजीकृत प्रतिभागियों को गाइड शिक्षक के साथ भेजने का आदेश जारी किया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शिक्षक एमएलसी चुनाव में जमकर बरसे वोट, 81.58% भारी मतदान के साथ शांतिपूर्ण संपन्न हुई प्रक्रिया

Spread the loveबिसौली। बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक एमएलसी निर्वाचन के तहत शुक्रवार को बिसौली क्षेत्र में …