Breaking News

बिल्सी क्षेत्र में किसान की पशुशाला से पांच मवेशी गायब

Spread the love

बिल्सी के मोहल्ला नंबर एक में घटना से किसान परेशान

बदायूं। बिल्सी नगर के मोहल्ला नंबर एक में हनुमानगढ़ी मंदिर के पास रहने वाले किसान दिनेश यादव की पशुशाला से रात के समय पांच मवेशी संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गए। घटना के बाद किसान और उसके परिवार में चिंता का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, रात में पशुशाला से पांच मवेशी गायब हुए। काफी तलाश करने के बाद भी मवेशियों का पता नहीं चला तो किसान ने बिल्सी थाने में शिकायत दर्ज कराई।

मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस शिकायत के आधार पर मवेशियों की तलाश और घटना की जांच कर रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी में धान की आवक बढ़ने से लगा जाम, दो घंटे तक राहगीर परेशान

Spread the loveबिल्सी। बदायूं के बिल्सी शहर में शुक्रवार को यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। कछला-शाहबाद …