Breaking News

बिल्सी क्षेत्र में गर्भवती महिला और नवजात की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Spread the love

नागर झूना गांव में घटना से परिवार में छाया मातम

बदायूं। बिल्सी क्षेत्र के नागर झूना गांव में 23 वर्षीय गर्भवती महिला और उसके नवजात बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया।

जानकारी के अनुसार, महिला को प्रसव पीड़ा होने पर दो निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। इसके बाद महिला और उसके नवजात बच्चे की मौत हो गई। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। महिला और नवजात की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

चांदपुर का जेपी पब्लिक स्कूल टीएमयू वॉलीबाल चैंपियन

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद में कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन की ओर से …