Breaking News

बाल विकास विभाग के तत्वाधान में पोषण पखबाड़ा के तहत आयोजित जनजागरूकता रैली का शुभारम्भ

Spread the love

बिसौली। बाल विकास विभाग के तत्वाधान में पोषण पखबाड़ा के तहत आयोजित जनजागरूकता रैली का शुभारम्भ खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार निराला ने हरी झंडी दिखाकर किया। जिसमें आंगनवाड़ी बहिनों ने स्लोगन लिखी पट्टीकाये हाथ में लेकर गगनभेदी नारे लगाए।विकासखंड मुख्यालय से जागरूकता रैली सीडीपीओ अल्पना जौहरी के नेतृत्व में चंदोसी रोड, बदायू रोड, गांवदेवत रोड, तहसील रोड, कांशीराम कालोनी आसाफपुर रोड आदि गली मोहल्लो मे होकर निकाली गयी। रैली मे सीडीपीओ अल्पना जौहरी ने कहा पोषण पखबाड़ा महिलाओ और बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण मे सुधार हेतु लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा बच्चों मे मोटापे की रोकथाम के लिए स्वस्थ जीवन शैली बहुत जरुरी है। इस दौरान कल्पना मिश्रा, शोभा गुप्ता, चित्रा, मीना, विमलेश, भानुवती मौर्य, नीरज, धनवती शाक्य आदि ने योगदान दिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय पदाधिकारियों का हुआ स्वागत

Spread the loveबदायूं, 5 सितंबर। भाजपा ब्रज क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय महामंत्री राजेश्वर सिंह पटेल …