Breaking News

भव्य और विशाल शोभायात्रा सुंदर-सुंदर झांकियां के साथ निकाली गई

Spread the love

बिसौली। नगर में रामनवमी के उपलक्ष में श्री पूर्णागिरि मनोकामना मंदिर आयोजन समिति द्वारा भव्य और विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें दूर दराज से आए कलाकारों व ढोल नगाड़ों के साथ सुंदर-सुंदर झांकियां निकाली गई। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग देर रात तक सड़कों पर झांकियों का आनंद लेते नजर आए। इसमें जय श्रीराम के गगनभेदी जयघोष से पूरा नगर गूंजायमान हो गया। रामभक्तों की उमंग और आस्था देखते ही बन रही थी। वही राम दरबार से लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर प्रभु श्री राम का आशीर्वाद प्राप्त किया। नगर में कई स्थानों पर देव प्रतिरूपों का पूजन कर और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर परमानंद गुप्ता, गौरव वार्ष्णेय, राहुल वार्ष्णेय, सुभाष गुप्ता, हिमांशु वार्ष्णेय, अंकुर गुप्ता, आकाश गुप्ता, सचिन गुप्ता, अंकुश गुप्ता, प्रमोद वैश्य, विनय गुप्ता, अरविंद, आयुष, केशू आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

एनआरएलएम के तहत 28 महिलाओं को दिया गया प्रशिक्षण ग्राम संगठन की कार्यप्रणाली और वित्तीय प्रबंधन की दी जानकारी

Spread the loveआसफपुर। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत विकास खंड अंबियापुर में वीओ …