Breaking News

इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने विभिन्न बैंकों में चेकिंग अभियान चलाया।

Spread the love

बिसौली। इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने विभिन्न बैंकों में चेकिंग अभियान चलाया। इसमें मुख्य रूप से बैंकों में लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया और अलार्म सिस्टम को भी परखा गया। बैंकों के बाहर मौजूद संदिग्धों से पूछताछ की गई और बिना वजह मौजूद न रहने की हिदायत दी गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में कोतवाल हरेंद्र सिंह ने पुलिस बल के साथ चेकिंग के दौरान बैंकों में लगे सुरक्षा उपकरणों, सीसीटीवी कैमरों, अलार्म आदि को भी चेक किया और सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को चेक कर जरूरी दिशा निर्देश दिए। इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने बताया कि लगातार बैंकों में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, और साथ ही बैंक उपभोक्ताओं को किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े उसी के संबंध में चेकिंग की जा रही है। पुलिस की बैंकों में चेकिंग के दौरान लोगों में हड़कंप मचा रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा नेता महावीर राठौर की नवनिर्मित ज्वैलर्स दुकान का पूर्व विधायक ने किया उद्घाटन*

Spread the love*कादरचौक: भाजपा नेता महावीर राठौर की नवनिर्मित ज्वैलर्स दुकान का पूर्व विधायक ने …