Breaking News

सीडीओ ने गर्भवती महिलाओं की भरी गोद

Spread the love

सीडीओ ने गर्भवती महिलाओं की भरी गोद

बिल्सी। तहसील में पोषण पखवाड़े के तहत यहां समाधान दिवस में पहुंचे सीडीओ केशव कुमार और एसपी देहात केके सरोज ने गर्भवती महिलाओं की फल आदि अन्य सामग्री से गोद भराई की रस्म अदा की। बच्चों को पोषाहार डलिया वितरित किया। छोटे बच्चों को दूध पिलाया और पांच स्कूली बच्चों को किताबें वितरित की। एसडीएम रिपुदमन सिंह ने बताया तहसील में पोषण पखवाड़े का आयोजन किया गया। यहां क्षेत्र की पांच गर्भवती महिलाओं को पोषाहार डलिया वितरित किया गया। नए शिक्षा सत्र में प्रवेश पाने वाले पांच स्कूली बच्चों को किताबें वितरित की गई। यहां आंगनबाड़ी कार्यकत्री नुसरत जहां ने बताया गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार लेने और शरीर को बेहतर तरीके से स्वस्थ रखने के टिप्स दिए गए। इस मौके पर नुसरत जहां, जयमाला, प्रीति माहेश्वरी, रश्मि भारती, प्रीति यादव आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

माहौर वैश्य महासभा की बैठक में जिला व नगर कार्यकारिणी का गठन, रोहित बने नगर अध्यक्ष

Spread the loveबदायूं। उत्तर प्रदेश माहौर वैश्य महासभा की एक अहम बैठक जिला महामंत्री अंश …