Breaking News

अनियंत्रित ई-रिक्शा बीच सड़क पर पलटा, छह हुए घायल

Spread the love

अनियंत्रित ई-रिक्शा बीच सड़क पर पलटा, छह हुए घायल

बिल्सी। नगर के बदायूं स्टैंड के पास एक साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गया। जिसमें सवार छह लोग घायल हो गए। वहां मौजूद लोगों ने ई-रिक्शा को उठाकर सीधा किया और सभी घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीन लोगों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के बिसौली मार्ग पर स्थित एक ईंट भट्टे पर काम करने वाले शनि कुमार ने बताया कि वह ई-रिक्शा से रंजना हॉस्पिटल की ओर जा रहे थे, जैसे ही वह बदायूं बस स्टैंड के पास पहुंचे तभी साइकिल सवार अचानक से सामने से आ गया। जिसे बचाने के चक्कर में ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें सवार जितेंद्र, शनि, गुलशेर, मुकेश कुमार, सोनी, मंजू घायल हो गए। जिन्हे लोगों ने इलाज के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

माहौर वैश्य महासभा की बैठक में जिला व नगर कार्यकारिणी का गठन, रोहित बने नगर अध्यक्ष

Spread the loveबदायूं। उत्तर प्रदेश माहौर वैश्य महासभा की एक अहम बैठक जिला महामंत्री अंश …