Breaking News

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों की हत्या से आक्रोशित लोगों ने पाक विरोधी नारे लगाए

Spread the love

सहसवान: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों की हत्या से आक्रोशित लोगों ने पाक विरोधी नारे लगाए और पयर्टकों की आत्मा की शांति के लिए कैंडल मार्च निकाला। खितौरा में प्राचीन देवी मंदिर प्रांगण में भाजपा मंडल महामंत्री योगेश गिरी के नेतृत्व में लोगों ने पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा मारे गए निर्दोष पर्यटकों की आत्मा की शांति के लिए कैंडल मार्च निकालकर दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी। देश के गद्दारों को गोली मारो सालों को, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाकर गुस्से का इजहार किया। निर्दोष पयर्टकों की हत्या का बदला लेने की मोदी सरकार से गुहार लगाई। इस मौके पर अरुण कुमार, संजीव, अभिषेक गुप्ता, तेजेंद्र सोलंकी, अंकुश सिंह, नरेंद्र भारद्वाज, अमन कुमार, रवि ठाकुर, शिवा सिंह, कनक गुप्ता, दौलतराम गुप्ता, प्रशांत गिरी, सुनील कुमार राणा, ललितेश कुमारठाकुर, सत्येन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।
संवाददाता डाo राशिद अली खान सहसवान बदायूं


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के मामले का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, सिपाही भी घायल

Spread the loveसंवाददाता बदायूं। वजीरगंज थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के दर्ज …

error: Content is protected !!