Breaking News

ब्लूमिंगडेल स्कूल परिसर में ‘एन0सी0सी0 – 2025’ की भर्ती परीक्षा का आयोजन

Spread the love

ब्लूमिंगडेल स्कूल परिसर में ‘एन0सी0सी0 – 2025’ की भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया। यह परीक्षा 21 यू0पी0 बटालियन के द्वारा आयोजित की गयी, जिसमें सीनियर डिवीजन एवं सीनियर विंग की परीक्षा हेतु बालक-बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यह परीक्षा लिखित एवं शारीरिक दो चरणों में सम्पन्न कराई गई। इस प्रवेश परीक्षा के मौके पर स्कूल अध्यक्षा पम्मी मेंहदीरत्ता ने भर्ती परीक्षा में सम्मिलित सभी छात्रों को शुभकामनाएं दी एवं उन्होंने बताया कि एन0सी0सी0 भविष्य को संवारने हेतु कारगर सिद्ध होती है। इसलिए विद्यार्थियों को इसमें अवश्य सम्मिलित होना चाहिए। इस मौके पर प्रधानाचार्य संजीव सिंह राठौर, स्कूल निदेशक ज्योति मेंहदीरत्ता, मैनेजिंग हेड ईशान मेंहदीरत्ता व श्वेता मेंहदीरत्ता, कॉर्डिनेटर अंजला सोनी ने भी सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस परीक्षा का आयोजन एन0सी0सी0 प्रभारी लेफ्टीनेंट अपर्णा यादव के नेतृत्व में किया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उघैती पुलिस ने पकड़ा हाईवे पर ट्रकों से तेल चुराने वाला अंतरजनपदीय गिरोह

Spread the love180 लीटर डीजल व कैंटर सहित 3 गिरफ्तार बदायूं। जनपद में अपराधियों के …