Breaking News

दो ज़रूरतमंद परिवार की कन्याओं का विवाह कराने में सहयोग किया

Spread the love

बिसौली। जायंट्स ग्रुप ऑफ़ महिला समृद्धि द्वारा दो ज़रूरतमंद परिवार की कन्याओं का विवाह कराने में सहयोग किया गया। सबसे बड़ा दान कन्यादान होता है, उनकी आर्थिक स्थिति को देखते हुए उन दोनों कन्याओं के विवाह में ग्रुप के सदस्यों ने सहयोग किया। जिसके अंतर्गत उनके जरूरत का सामान दोनों कन्याओं को दिया गया। एक कन्या आई न थी इसलिए समान उसके घर भेज दिया गया। ग्रुप की अध्यक्षा अंजली अग्रवाल ने कहा कि हमारा ग्रुप इसी तरह से समाज में हर जरूरतमंद की मदद करने के लिए हर वक्त तैयार है। इस अवसर पर ग्रुप की सचिन आंचल वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष ऋतु साहनी, स्वाति गुप्ता, रूपम गुप्ता, सरिता वार्ष्णेय, ममता यादव, पारुल अग्रवाल, मानसी, शिवानी, रोचन, राखी, मेघा, स्मिता, रुबी, अंशिका, रोजी, कंचन, पिंकी, रुचि, सपना, सिम्मी, राधिका, रेनू आदि सदस्य उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कलयुगी बेटे का खौफनाक कदम: लाठी से पीटकर पिता की हत्या, वारदात के बाद आरोपी फरार

Spread the loveग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस, शव कब्जे में लेकर पंचनामा …

error: Content is protected !!