Breaking News

उप जिलाधिकारी राशि कृष्णा ने नगर पालिका की अस्थाई गौशाला का औचक निरीक्षण

Spread the love

बिसौली। उप जिलाधिकारी राशि कृष्णा ने नगर पालिका की अस्थाई गौशाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने निराश्रित गौवंशों के लिए भूसा, पानी, हरा चारा और साफ सफाई की व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसडीएम को गौशाला में निरीक्षण में 50 निराश्रित गौवंश संरक्षित पाए गए। एसडीएम ने गौवंशों की नियमित देखरेख के लिए निर्देशित किया। उन्होंने गोवंशों के ईयर टैगिंग के बारे में जानकारी ली। इस दौरान हल्का लेखपाल संदीप कुमार, नगर पालिका लिपिक जितेंद्र सिंह, हरविलास व गौशाला संरक्षक अरुण कुमार, जीतू, राहुल उपस्थिति रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पूर्व छात्र परिषद ने ‘एक वृक्ष मां के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण

Spread the love बदायूं। आज विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर स्थानीय विद्यालय में …

error: Content is protected !!