Breaking News

साईं बिहार कॉलोनी की टूटी सड़क व नाले को लेकर राहुल गुप्ता ने बिसौली विधायक आशुतोष मौर्या को दिया ज्ञापन!

Spread the love

साईं बिहार कॉलोनी की टूटी सड़क व नाले को लेकर राहुल गुप्ता ने बिसौली विधायक आशुतोष मौर्या को दिया ज्ञापन!

बिसौली:- साईं विहार कॉलोनी बिसौली की पॉश कॉलोनी में गिनी जाती है यहां की 30 फीट चौड़ी सड़कें आवागमन में होने वाली दिक्कतों को दूर करती हैं। हाईवे के निकट यह कॉलोनी बिसौली की ग्रेटर बिसौली मानी जाती है लेकिन बात करें जब यहां की सड़कों की तो यहां की सड़क कुछ और ही बयां करती हैं।
टूटी-फूटी सड़कें मानो यहां की नगर पालिका पर बोझ बनी हुई है। कई सालों से कॉलोनी के लोग नगर पालिका प्रशासन बिसौली से सड़क डलवाने की गुहार लगा रहे हैं लेकिन नगर पालिका प्रशासन सुनने को तैयार नहीं है।
सड़क डलवाने को लेकर कॉलोनी के लोगों ने एक बैठक की जिसमें अनूप आसल ने बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य जी से सड़क डलवाने का प्रस्ताव रखा। राहुल गुप्ता ने एक ज्ञापन तैयार किया और कॉलोनी के सभी लोगों ने उस पर साइन किए, रविवार को राहुल गुप्ता ने साईं विहार कॉलोनी की तरफ से विधायक बिसौली आशुतोष मौर्य को सड़क डलवाने को लेकर ज्ञापन सौंपा।
विधायक बिसौली ने जल्दी ही अपनी कार्य योजना से सड़क डलवाने का आश्वाशन दिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

लालकुआं-साबरमती साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 2 सितंबर से, बदायूं होकर चलेगी

Spread the loveबदायूं। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने लालकुआं-साबरमती-लालकुआं साप्ताहिक विशेष ट्रेन के …