Breaking News

जन समूह द्वारा थाना पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।

Spread the love

*थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा परिवार को आत्महत्या करने से बचाकर परिवार को सकुशल घर पहुँचाया गया*

आज दिनाँक 15.05.2025 को प्रातः 09.00 बजे थाना सिविल लाइन पर सूचना प्राप्त हुई कि एक पुरूष व एक महिला अपने 01 वर्ष के बच्चे के साथ लोधी छात्रावास के पास रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटकर आत्महत्या करने के लिए बैठे है। इस सूचना पर म0उ0नि0 इशा तोमर, मु0आरक्षी 263 विनोद कुमार, आरक्षी 1128 नागेन्द्र सिंह व म0का0 180 आरती द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचे तो पति-पत्नी काफी जोर जोर से रो रहे थे जिन्हें समझा-बुझाकर थाने लाया गया तथा आत्महत्या करने का कारण पूछा तो व्यक्ति द्वारा बताया कि मैं मजदूरी कर अपना व अपने परिवार का भरण-पोषण करता हूं पिछले कुछ दिनों से रोजगार न मिलने के कारण भूखे रहने की स्थिति आ गयी जिससे घर में आपस में विवाद की स्थति रहने लगी जिस कारण मैंने व मेरी पत्नी ने दुखी होकर अपने बच्चे सहित ट्रेन से कटकर अपना जीवन समाप्त करने की सोची। पुलिस कर्मियो द्वारा परिवार को बचा लिया गया तथा समझा-बुझाकर परिवार को सकुशल उनके घर पहुँचाया गया वहाँ पर उपस्थित जन समूह द्वारा थाना पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में बतौर एक्सपर्ट संयुक्त आयुक्त, उद्योग ने दिए इन्नोवेटिव आइडियाज़ संग स्टार्टअप प्रपोजल्स के गुर

Spread the loveमुरादाबाद। एमएसएमई हैकथॉन आइडिया 6.0 के तहत संयुक्त आयुक्त, उद्योग, आगरा अनुज कुमार …

error: Content is protected !!