बदायूँ। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जनपद में भेजी गई पुलिस प्रेक्षक डॉ0 प्रियंका नरवररे व जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार ने शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में निर्वाचन के दृष्टिगत स्थापित कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर वहां की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया व अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
पुलिस प्रेक्षक व जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थित कार्मिकों से कहा कि वह भारत निर्वाचन आयोग की मंशा अनुरूप कार्य करें। उन्होंने कहा कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सी-विज़िल एप के माध्यम से भी निर्वाचन संबंधी शिकायतों को प्राप्त कर उसका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित कराया जा रहा है। इस अवसर पर अधिकारी व कर्मचारी आदि मौजूद रहे।
Check Also
एसएसपी अंकिता शर्मा ने 17 पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले
Spread the loveबदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने जनपद की पुलिस व्यवस्था में प्रशासनिक …
Budaun Amarprabhat