बदायूँ। ज़िला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मौ0 ख़ालिद ने जानकारी दी है कि हज कमेटी आॅफ इण्डिया मुम्बई द्वारा हज प्रशिक्षण/टीकाकरण कार्यक्रम दिनांक 20.04.2024 से 30.04.2024 तक कराये जाने के निर्देश प्राप्त हुए है। उक्त के क्रम में जनपद के समस्त हज यात्रियों को सूचित किया जाता है कि हज-2024 हेतु हज यात्रियों को प्रथम प्रशिक्षण 28 अप्रैल 2024 को प्रातः 8ः00 बजे से दोपहर 2ः00 बजे तक मदरसा शाहे विलायत छोटे सरकार रोड क़बूलपुरा बदायॅूं में तथा द्वितीय प्रशिक्षण 29 अप्रैल 2024 को प्रातः 8ः00 बजे से दोपहर 3ः00 बजे तक अल-फ़ारिया अस्पताल(बेसमेन्ट) लालपुल-कचहेरी रोड नाहर ख़ाॅं सरायं बदायॅूं में दिया जायेगा। समस्त हज यात्रियों को प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग करना आवश्यक है। ज़िला महिला चिकित्सालय बदायूॅं स्थित अचल केन्द्र में हज यात्रियो को मैनिनगोकाॅकल मैनिनजाइटिस वैक्सीन तथा सीजनल इन्फलुएन्जा वैक्सीन दिनांक 30.04.2024 तथा 01.05.2024 को प्रातः 11ः00 बजे से सायं 04ः00 बजे तक किया जाएगा। सभी हज यात्री ससमय पहुच कर वैक्सीन/टीकाकरण अवश्य करायें। हज-2024 की यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों को वैक्सीन/टीकाकरण हेतु अपने साथ आधार कार्ड,1 पासपोर्ट साइज़ फ़ोटो,ब्लड ग्रुप रिपोर्ट,कोविड-19 वैक्सीनेशन कार्ड लाना अनिवार्य है।
Check Also
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे हादसे में 13 श्रद्धालुओं की मौत, 23 घायल
Spread the loveबदायूं, 8 सितंबर। राजस्थान के गोगामेड़ी बागड़ धाम से बदायूं लौट रहे श्रद्धालुओं …
Budaun Amarprabhat