बदायूँ। डायट परिसर में बनाए गए फैसिलिटेशन संेटर में निर्वाचन ड्यूटी में लगे कार्मिकों द्वारा डाक मतपत्र/इलैक्शन ड्यूटी सर्टीफिकेट (ईडीसी) के द्वारा किए जा रहे मतदान प्रक्रिया व कार्याें का निरीक्षण सामान्य प्रेक्षक के0 के0 सुदामा राव, व्यय प्रेक्षक आर0 कुमारन, पुलिस प्रेक्षक पिं्रयका नरवररे एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार ने किया।
सामान्य प्रेक्षक ने की जा रही मतदान प्रक्रिया पर अपनी संतुष्टि व्यक्त करते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप ही कार्य कराया जा रहा है।
इस अवसर पर एसडीएम न्यायिक दातागंज विजय कुमार मिश्र, जिला कृषि अधिकारी दुर्गेश कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी रामजनम सहित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
Check Also
रामलीला मंच पर विराट कवि सम्मेलन, हास्य के ठहाकों और वीर रस की हुंकार से गूंजा पंडाल
Spread the love डॉ. उर्मिलेश को समर्पित कवि सम्मेलन में देशभर के कवियों ने बांधा …
Budaun Amarprabhat