Breaking News

धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक क्षेत्र में अहिल्याबाई का अमूल्य योगदान है – राकेश मिश्रा

Spread the love

धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक क्षेत्र में अहिल्याबाई का अमूल्य योगदान है – राकेश मिश्रा

मोदी व योगी सरकार में अहिल्याबाई की झलक साफ दिखाई देती है – राजीव कुमार गुप्ता

बदायूं :- पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जन्म जयंती एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें अहिल्याबाई के जीवन पर आधारित लखनऊ से ऑनलाइन प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री राकेश मिश्रा ने कहा लोकमाता अहिल्याबाई ने धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक क्षेत्रों में अमूल्य योगदान देने वाली अहिल्याबाई को सदैव स्मरण किया जाए। अहिल्याबाई ने मुगलों के आक्रमण के बाद खंडहर हुए काशी विश्वनाथ मंदिर सहित सोमनाथ, द्वारिकाधीश, अयोध्या, उज्जैन, केदारनाथ, बद्रीनाथ, रामेश्वरम आदि मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा लोकमाता अहिल्याबाई ने न्याय प्रिय शासन चलाया। मोदी व योगी सरकार में लोकमाता अहिल्याबाई की झलक साफ दिखाई देती है। पीएम नरेंद्र मोदी विकास के साथ-साथ अपनी विरासत को भी आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे है। हम सभी को अपने महापुरुषों से प्रेरणा लेनी चाहिए। सभी महापुरुष हमारे लिए आदर्श हैं।

जूनियर वर्ग में मोहिनी ने प्रथम, अमित कुमार ने द्वितीय और वैष्णवी चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सीनियर वर्ग में श्रेयांश पाठक ने प्रथम, नेत्रपाल ने द्वितीय और देव जोशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रथम विजेता को 1500रु०, द्वितीय को 1000 रु०, तृतीय को 500रु० नकद और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह बब्बू भैया, पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक, अमिता उपाध्याय, बुधपाल सिंह, एमपी सिंह राजपूत, दीपमाला गोयल, मनोज कृष्ण गुप्ता, किशन चंद्र शर्मा, सुखदेव राठौर, नेकपाल कश्यप, ग्रीशपाल सिसौदिया, बीएस मौर्य, शैलेंद्र मोहन शर्मा, जोगेंद्र पटेल,अरविंद मौर्य, रचना शंखधार, रानी सिंह पुंडीर, मोनिका गंगवार, रजनी मिश्रा, सलोनी पाठक, सविता शर्मा, प्रतिभा सिंह, डॉ संजीव गुप्ता, केशव चौहान, धीरज पटेल, अचल शर्मा, परमेंद्र वर्मा, हिमांशु सक्सेना व मीडिया प्रभारी आशीष शाक्य सहित आदि उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने नवागत बीएसए नवीन कुमार का किया स्वागत, उठाईं शिक्षकों की समस्याएं

Spread the loveमहिला शिक्षिकाओं की सीसीएल व अन्य अवकाश समय से स्वीकृत करने की मांग, …

error: Content is protected !!