Breaking News

डीएम ने अधिकारियों संग किया कछला घाट का निरीक्षण

Spread the love

बदायूँ। जिलाधिकारी अवनीश राय ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बुधवार को कछला घाट का निरीक्षण किया। डीएम ने ज्येष्ठ मास के गंगा दशहरा के लिए की जा रही विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
मान्यता है कि ज्येष्ठ मास के गंगा दशहरा के दिन देवी गंगा का धरती पर अवतरण हुआ था। इस दिन गंगा स्नान और पूजन का विशेष महत्व होता है। इस दिन गंगा में स्नान करना पुण्यदायी माना जाता है।
जिलाधिकारी ने कछला घाट पर प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का एक-एक कर जायजा लिया व आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कछला घाट पुल के ऊपर बनाए गए फ्लाईओवर से भी मुआयना कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने घाट के दोनों ओर का निरीक्षण भी किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह सहित अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

उप जिलाधिकारी श्री साई आश्रित शाख मुरी और तहसीलदार सुरेंद्र कुमार ने पौधे लगाए।

Spread the loveबिसौली। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर तहसील परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम हुआ। …

error: Content is protected !!