Breaking News

बच्चों में टीबी की पहचान के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को दिया प्रशिक्षण, विशेष तकनीकों से होगी जांच

Spread the love

बदायूं। बच्चों में टीबी की पहचान और नोटिफिकेशन बढ़ाने के लिए सीएमओ कार्यालय के एनएचएम सभागार में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। वर्ल्ड हेल्थ पार्टनर्स और स्टेट टीबी सेल के संयुक्त प्रयास से आयोजित कार्यशाला में स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मचारियों को विशेष जांच तकनीकों की जानकारी दी गई। पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों की जांच के लिए गैस्ट्रिक एस्पिरेट और इंड्यूस्ड स्प्यूटम विधि का प्रशिक्षण दिया गया। सीएमओ ने स्वास्थ्य कर्मियों को समय पर जांच और उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

महानवमी पर भवन मंदिर में कन्या पूजन और शस्त्र पूजन आयोजित

Spread the loveबिल्सी। शारदीय नवरात्र की महानवमी पर बिल्सी के भवन मंदिर में राष्ट्रीय बजरंग …