Breaking News

विधायक महेश चंद्र गुप्ता के कैंप कार्यालय के बाहर शरबत वितरण कार्यक्रम

Spread the love

हरि बोल सेवा समिति द्वारा इस्लामिया इंटर कॉलेज के सामने सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता के कैंप कार्यालय के बाहर शरबत वितरण कार्यक्रम किया गया
कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ समाजसेवी भीमसेन सागर एवं सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने किया
सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने कहा कि समाज सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है वर्तमान में भीषण गर्मी का मौसम चल रहा है और ऐसे मौसम में प्यासे व्यक्ति को पानी पिलाने से बहुत ही पुण्य मिलता है मानव सेवा ही सच्ची सेवा है हरिबोल सेवा समिति सामाजिक कार्यों में लगातार बढ़-चढ़कर भाग दे रही है
समाजसेवी भीमसेन सागर ने कहा कि हरिबोल सेवा समिति एवं इसके संरक्षक महेश चंद्र गुप्ता बहुत ही सराहनीय कार्य कर रहे हैं चाहे हेलमेट वितरण हो या श्रवण कुमार सम्मान समारोह हो या अन्य सामाजिक कार्य जिसकी समाज में बहुत अच्छी चर्चा हो रही है मेरी समिति के सभी कार्यकर्ताओं को बहुत बहुत शुभकामनाएं।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार गुप्ता, सुधीर श्रीवास्तव,विश्वजीत गुप्ता,अंकित मौर्य,हिमांशु कठेरिया,शरद भारद्वाज, लाले गुप्ता,अनूप पटेल,गौरव सक्सेना,जितेंद्र गिरी,निखिल प्रजापति,सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

इनरव्हील क्लब द्वारा कंपोजिट विद्यालय पेगा भीकमपुर में बच्चों के लिए एक लाइब्रेरी की स्थापना की गई।

Spread the loveबिसौली। इनरव्हील क्लब द्वारा कंपोजिट विद्यालय पेगा भीकमपुर में बच्चों के लिए एक …

error: Content is protected !!