Breaking News

प्रकृति हमें देती है, वृक्षों से आक्सीजन, जल से जीवन, औषधियों से स्वास्थ्य : संजीव

Spread the love

प्रकृति हमें देती है, वृक्षों से आक्सीजन, जल से जीवन, औषधियों से स्वास्थ्य : संजीव

बदायूं : भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में प्रादेशिक प्रशिक्षण केन्द्र शीतलाखेत अल्मोड़ा में चल रहे नेचर स्डटी कम ट्रेनिंक कैंप और एडवेंचर शिविर के दूसरे दिन घनें जंगलों, दुर्गम पहाड़ियों और कंदराओं से होते हुए स्काउट गाइड श्री श्री 1008 हैड़ाखान बाबा आश्रम पहुंचे। विभिन्न औषधीय पौधों की जानकारी दी गई।
नेचर स्डटी कम ट्रेनिंक कैंप के लीडर आफ द कोर्स विष्णु विश्वकर्मा और एडवेंचर प्रोग्राम लीडर आफ द कोर्स अमित सैनी के नेतृत्व में बदायूं, बनारस, कुशीनगर और लखनऊ के स्काउट-गाइड और रोवर-रेंजर ने प्रकृति के नजदीक जाकर जीवन जीने की कला सीखी।
प्रादेशिक प्रशिक्षण केन्द्र शीतलाखेत अल्मोड़ा के प्रभारी त्रिवेंद्र कुमार ने पहाड़ी इलाकों में औषधीय पौधों के महत्व और उनके गुणों की जानकारी दी।
पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि प्रकृति हमें वह सब कुछ देती है। वृक्षों से आक्सीजन, जल से जीवन, औषधियों से स्वास्थ्य और पहाड़ों से शुद्ध वायु। यह संपूर्ण प्राकृतिक वातावरण हमारे लिए एक अमूल्य संजीवनी है।
एडवेंचर स्टाफ में शामिल इंस्टेक्टर मोहित कुमार, आनंद मालियान ने एडवेंचर प्रोग्राम में स्काउट गाइड ने बैली करौसींग, ब्रमा ब्रिज, लुप हैंगिंग, क्रास हैमिंग, राप हैंगिंग, बराटेकल हैंगिंग, टायर ब्रिज, लैंडर ब्रिज, नैट ब्रिज, मंकी ब्रिज, कमांडो ब्रिज में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इस मौके पर मोहम्मद रहीस, गीता, रोहित गुप्ता, जीवन गोला, अभिषेक, दिलीप, रुस्तम, रत्नेश, आदित्य, पंकज, अंकिता, डॉली, तन्नु, संजना, दीपाली, शालिनी, खुशी, आयुषी, शैलेंद्र, उदय आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस-2026 अभियान के अंतर्गत “पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन” विषय पर निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन

Spread the love बरेली 29 मई, 2026ः रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार एवं मंडल रेल प्रबंधक, …

error: Content is protected !!